यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष बदले जाएंगे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में व्यापक फेरबदल के संकेत दिए हैं। इसके तहत कई जिलों और शहरों के कांग्रेस अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी संगठन को चुनावी दृष्टि से अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बदलाव की रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने पर जोर रहेगा, जो क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने में सक्षम हों।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रभारी और सह-प्रभारियों की टीम में बदलाव किया जा चुका है। पार्टी ने छह नए एआईसीसी सचिवों को जिम्मेदारी दी है। अब जिला और शहर स्तर पर संभावित फेरबदल को इसी संगठनात्मक पुनर्गठन की अगली कड़ी माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —