वाराणसी
श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मंडुवाडीह से रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए गोदौलिया तक शहरी कांवड़ मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और विश्राम स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त के निर्देश दिए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चलाए गए
अभियान में 44 वाहन सीज, 1,810 वाहनों के चालान तथा ₹35.69 लाख सम्मन शुल्क वसूला गया। पुलिस कमिश्नर ने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से भी कांवड़ यात्रियों के साथ सहयोग, सद्भाव और सेवा भाव बनाए रखने की अपील की।









Users Today : 64
Users This Year : 23760
Total Users : 36353
Views Today : 191
Total views : 71457