चंदौली
जनपद के मनकपड़ा गांव निवासी अंकित पाठक को अपना दल (एस) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वाराणसी परिक्षेत्र का क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से चंदौली जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रस्ताव, प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति तथा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद की गई है। इस संबंध में 5 अगस्त 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
क्षेत्रीय सचिव बनाए जाने पर अंकित पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
अंकित पाठक की नियुक्ति पर चंदौली जिले के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।










Users Today : 39
Users This Year : 23650
Total Users : 36243
Views Today : 96
Total views : 71199