जौनपुर
बरसठी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इस दौरान थाना बरसठी पर दर्ज मुकदमा संख्या 325/2026, धारा 305, 352, 351(3) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द गौतम पुत्र राहुल कुमार गौतम तथा अभियुक्ता प्रतिभा गौतम उर्फ अजोरा पुत्री अखिलेश कुमार गौतम, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक सफेद धातु की पायल बरामद की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, आरक्षी नीरज कुमार पाल, आरक्षी विपिन शर्मा, महिला आरक्षी रानी एवं महिला आरक्षी बबिता शामिल रहीं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259