बदलापुर में प्राथमिक विद्यालय से चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी हिरासत में, चोरी का सिलेंडर बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

बदलापुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया इंडेन कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

थाना बदलापुर में दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय से लेदुका की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास से दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से प्राथमिक विद्यालय से चोरी किया गया इंडेन कंपनी का एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को बाल न्याय अधिनियम के तहत संबंधित प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवाजी सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव एवं कांस्टेबल अजय कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —