राष्ट्रीय सम्मान से लौटे आशीष सचान, जनता बोली -अब राजनीति में आकर करें जनसेवा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कानपुर

नेशनल आईकॉन अवार्ड प्राप्त कर दिल्ली से अपने शहर कानपुर वापस लौटे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान का शुक्रवार की शाम भव्य स्वागत किया गया।

कुर्मी परिवार समागम एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैंक, आई ब्लॉक स्थित स्मृति पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में लगभग एक सैकड़ा प्रबुद्धजनों ने आशीष सचान को पुष्प मालाओं से लादकर अपना आशीर्वाद दिया।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त कर आशीष सचान ने न केवल कानपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सचान ने कहा कि आशीष जी ने कम उम्र में नेशनल आईकॉन अवार्ड प्राप्त कर इतिहास रचा है।

सामाजिक कार्यों के साथ-साथ व्यापारी हितों की रक्षा के लिए वे सदैव अग्रणी रहते हैं। मातृशक्ति अंकिता सचान ने मंच से आग्रह किया कि आप जैसे महान सामाजिक कार्यकर्ता को अब राजनीति के क्षेत्र में आकर सीधे जनता की सेवा करनी चाहिए।

नमो डेयरी संचालक विपिन सचान ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित आशीष जी व्यापारी समस्याओं के समाधान में हमेशा आगे रहते हैं। वहीं नागेश सचान ने कहा कि कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सचान एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा, तारा सिंह यादव रामप्रकाश शुक्ला एड वीरेंद्र उत्तम एड राकेश सचान अनुक्रम सिंह धर्मेंद्र सचान विनीत सिंह भदौरिया एड मोनू तिवारी शैलेन्द्र सचान योगेंद्र सचान प्रशांत शुक्ला सतपाल सिंह आलोक सचान मोहित सक्सेना दीपक शर्मा लक्ष्मी पांडेय किरण कटियार पुष्पा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment