चंदौली पुलिस की लंबित विवेचनाओं पर एसपी आकाश पटेल का सख्त रुख

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

जनपद चंदौली में अपराधों की विवेचना को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने 60 एवं 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही पाए जाने पर चार विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना में अनावश्यक विलंब, शिथिलता अथवा लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

यदि समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध विवेचना कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई