ऑपरेशन चक्रव्यूह जंसा पुलिस ने सड़क पर खौफनाक स्टंट करने वाले युवक को दबोचा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन स्थित जंसा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक तरीके से बैक गियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाकर स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गाड़ी को भी सीज कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत जब जंसा पुलिस टीम ग्राम हरसोस स्थित रिंग रोड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कॉर्पियो (संख्या UP62AP0144) उल्टी दिशा में बैक गियर में तेज गति से दौड़ती हुई दिखाई दी। इस खतरनाक स्टंटबाजी से राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही थी।

पुलिस टीम ने तुरंत वाहन को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम वीर बहादुर सिंह पटेल (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम गंजारी, थाना जंसा बताया। पूछताछ के दौरान चालक और वाहन में मौजूद उसका साथी दोनों नशे की हालत में मिले और चालक गाड़ी के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। ई-चालान ऐप से जांच करने पर पता चला कि वाहन जौनपुर निवासी सतीश चन्द्रा के नाम दर्ज है।

सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, उ0नि0 मयंक सिंह, उ0नि0 रामचन्द्र यादव और का0 धर्मराज की टीम ने अभियुक्त वीर बहादुर सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना जंसा में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026, धारा 281/125 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं स्कॉर्पियो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —