दिनांक 05.08.2026 को गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिरहिरा तिराहा के पास एक दुकान के पीछे दबिश देकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से ₹10,400/- मालफड़, 52 अदद ताश के पत्ते तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से ₹500/- नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कपसेठी पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1. राहुल उर्फ विवेक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम घोसिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी।
2. अनुज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, निवासी ग्राम घोसिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी।
3. आशिष कुमार सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम घोसिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी।
4. प्रवेश सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, निवासी ग्राम घोसिला, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी।
बरामदगी का विवरण–
1. ₹10,400/- नगद (मालफड़)
2. ₹500/- नगद (जामा तलाशी)
3. 52 अदद ताश के पत्ते
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 विकास कुमार मौर्य, थानाध्यक्ष थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 करूणा सागर तिवारी, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 शशांक राय, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 राजेन्द्र यादव, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
6. आ0 रामआशिष कुमार, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
7. आ0 हिमान्शु पाण्डेय, थाना कपसेठी, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232