सपा कार्यालय पर मनाया गया विधायक प्रभुनारायण यादव का जन्मदिन, जनेश्वर मिश्र को भी किया नमन  

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोहरा उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। एक ओर विधायक मा. प्रभुनारायण सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, तो वहीं दूसरी ओर ‘छोटे लोहिया’ के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर इनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव का केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं जनेश्वर मिश्र के विचारों पर चलने का संकल्प इनके जयंती पर समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन पिछड़ों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की। सभी ने प्रभुनारायण सिंह यादव को पुनः सकलडीहा से भारी मतों से विधायक बनाने का संकल्प लिया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी जनता के साथ खड़ी है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, महासचिव अनिल चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय प्रधान, लक्ष्मण पासवान, आशीष त्रिपाठी, संतोष प्रधान, शिवानंद शर्मा, फ़ज़ल खान, शुभम चौहान, चन्द्रमा राजभर, केदार यादव, युगांक सोनकर, प्रभात यादव* सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई