यूपी प्रशासनिक फेरबदल: 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले, कई मंडलों को मिले नए कमिश्नर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई मंडलों के आयुक्त (कमिश्नर), विभागीय सचिव, विकास प्राधिकरणों और निगमों के प्रबंध निदेशकों (MD) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

प्रमुख तैनातियाँ एवं नई जिम्मेदारियाँ

अनिल ढींगरा: आवास
आयुक्त (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद), साथ ही निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) और सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार।
इंद्र विक्रम सिंह: मंडलायुक्त, गोरखपुर मंडल।
वैभव श्रीवास्तव: मंडलायुक्त, बस्ती मंडल।
डॉ. लोकेश एम.: मंडलायुक्त, प्रयागराज मंडल।
शुभम कुमार: मंडलायुक्त, बरेली मंडल।
प्रकाश बिंदु: प्रबंध निदेशक (MD), यूपी को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (PCDF)।
सौम्या अग्रवाल: श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश।
संदीप कुमार: प्रबंध निदेशक (MD), पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL)।
डॉ. बलकार सिंह: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA)।
भूपेंद्र एस. चौधरी: सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग।
पुष्प राज सिंह: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), नोएडा (NOIDA)।
सतीश पाल: विशेष सचिव, गृह विभाग।
रविंद्र: निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार)।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई