प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत में मादक पदार्थों की आपूर्ति देश के युवाओं को कमजोर करने की आतंकी साजिश का हिस्सा, ऐसी कोशिशों को नाकाम करना जरूरी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

05 अगस्त 2026

● भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे, विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत अंतिम चरण में

● संसद में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पारित, विलंबित पंजीकरण से जुड़े प्रावधान और सख्त किए गए

● सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर चिंता जताते हुए रिजर्व बैंक को म्यूल खातों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने का निर्देश दिया

● देश में बड़ी संख्या में वाहनों का बीमा नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई, बिना बीमा वाले वाहनों पर कार्रवाई और उन्हें ईंधन न देने के सुझाव पर विचार

● गृह मंत्रालय के मुताबिक 2019 से 2026 के बीच 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया

● भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कराए जा रहे तथाकथित स्थानीय चुनावों को दिखावा बताते हुए पाकिस्तान की आलोचना की

● राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को राहत, अदालत ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की

● जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्लस्टर बनाने की तैयारी, स्थानीय थानों में भी देनी होगी जानकारी

● जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 14 गिरफ्तारियां

● रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों ने 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया

● उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वदलीय बैठक का समाजवादी पार्टी ने बहिष्कार किया, चार दिन के विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए

● केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी

● किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा, बद्रीनाथ राजमार्ग भी कई स्थानों पर प्रभावित

● भारत में सोने की मांग में कमी के बावजूद दूसरी तिमाही में सोने पर खर्च करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की रिपोर्ट

● खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया

● कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन में कृष्ण प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी पुरुष युगल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची

● अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत चलने का दावा किया, ईरान ने सीधे अमेरिका से बातचीत से इनकार किया, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच वार्ता जारी

● होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर अंतरिम व्यवस्था की कोशिशें जारी, संभावित समझौते की उम्मीद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

● कतर के एलएनजी टैंकर पर होर्मुज क्षेत्र में हमले की खबर, जहाज का इंजन खराब होने के बाद समुद्र में फंसा

● लाल सागर में यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमले के बाद जहाज डूबा, सवार सभी 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

● इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हमास के पूरी तरह हथियार डालने तक गाजा से पीछे नहीं हटेगी इजरायली सेना

● इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताते हुए भारत-इजरायल संबंधों की अहमियत दोहराई

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई