आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को बनेगा आयुष्मान कार्ड

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

बाल विकास परियोजना कार्यालय पर मंगलवार को नवनियुक्त आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान सभी आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं का आयुष्मान भारत के तहत पोर्टल पर कार्ड बनाये जाने के लिये ऑनलाइन किया गया।

शासन की ओर से आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश है। इस क्रम में करीब दो सौ से अधिक आगनबाड़ी कार्यकत्री और सौ से अधिक सहायिकायें है। इन सभी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

इसक्रम में सभी आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को केन्द्र पर बुलाकर आधार कार्ड सहित परिवार के सदस्यों की सूची आयुष्मान पोर्टल पर दर्ज कराया गया। इस योजना के तहत आगनबाड़ी कार्यकत्री सहित सहायिकाओं को पांच लाख की योजना का लाभ मिलेगा।

सीडीपीओ विमलेश ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश पर सभी आगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को योजना के तहत आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर लोड किया जा रहा है। जिससे उन्हें जरूरत पर योजना का लाभ उनके पूरे परिवार को मिल सके।

इस मौके पर प्रधान पटल सहायक नूतन पटेल,नागेश यादव सहित अन्य मुख्य सेविका मौजूद रही।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई