जिले के 13 बाल हृदय रोगियों को पटना रवाना किया गया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मोतिहारी, 02 अगस्त

सदर अस्पताल मोतिहारी परिसर में सुबह एम्बुलेंस की आवाज से गूंज उठा ज़ब जिले के विभिन्न प्रखंडो के 13 बाल हृदय रोगियों को उनके परिजनों के साथ 7 एंबुलेंस से हरी झंडी दिखाकर जयप्रभा मेदांता अस्पताल पटना मे रवाना किया गया।

इस सम्बन्ध में डॉ शशि मिश्रा डीसी, आरबीएसके ने बताया की बिहार सरकार के सौजन्य से नि:शुल्क ईको जांच शिविर आयोजित की गईं है जहाँ पूर्वी चम्पारण सहित बिहार के कई जिले से आए बाल हृदय रोगियों का नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर किया जाएगा।
उन्होंने बताया की पीपराकोठी के एक फार्मासिष्ट मो. शमीम को भी भेजा गया ताकि मेदांता अस्पताल प्रबंधन से संपर्क स्थापित कर, बाल हृदय रोगियों की सहायता करें।

अबतक 180 बच्चों की हो चुकी है सर्जरी

सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के अब तक 180 बच्चों की मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत नि:शुल्क सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है, तथा 100 से अधिक बाल हृदय रोगियों को दवाइयों से ठीक किया जा चुका है।

मेौक पर डॉ शशि मिश्रा डीसी आरबीएसके, डॉ सरताज आलम, फार्मासिस्ट मो० शमीम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुमैन मोजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई