सावन मेले से पहले अलर्ट मोड में पुलिस! डीसीपी-एडीसीपी ने मार्कण्डेय महादेव में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सावन मेले को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नगायच ने कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, शौचालय और यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सावन मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम दर्शन का माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

निरीक्षण के बाद डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नगायच ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई