दिनांक 01.08.2026 को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के नेतृत्व मे एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के द्वारा श्रावण मेला/ कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों श्री मारकण्डेय महादेव मंदिर थाना चौबेपुर, सारंगनाथ मंदिर थाना सारनाथ, कर्मदेश्वर मंदिर थाना मण्डुवाडीह तथा शूलटंकेश्वर मंदिर थाना रोहनियां एवं कांवड़ यात्रा मार्गों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया ।
भ्रमण के दौरान पाया गया कि मार्कण्डेय महादेव मंदिर मे श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली मे बैठाकर ले जाया जा रहा था जिससे दुर्घटना की संभावना को देखते हुए उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को तत्काल रोककर श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षा एवं सुगम दर्शन हेतु विशेष प्रबन्ध किए गए तथा सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

की गई प्रमुख व्यवस्थाएं:
1. सुरक्षा व्यवस्था: मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परिसर व आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
2. यातायात एवं बैरियरिंग: मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। परिसर में प्रवेश एवं निकास हेतु अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर बूम बैरियर लगाए गए हैं।
3. सुविधाएं: श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यूपी-112 की पीआरवी सम्पूर्ण मार्ग पर निरन्तर गश्त करेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रमुख मंदिरों, कांवड़ शिविरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।
4. भीड़ प्रबन्धन: दर्शन हेतु कतार प्रणाली लागू की गई है। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था की गई है। मंदिर के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।










Users Today : 92
Users This Year : 23788
Total Users : 36381
Views Today : 228
Total views : 71494