गोपालपुर में वर्ष 1998 से कब्जे वाली भूमि की बाउंड्री मरम्मत में बाधा डालने का आरोप, संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली। ग्राम सभा गोपालपुर स्थित भूमि विवाद को लेकर नावेद अशरफ, सचिव, अल महमूद सोसाइटी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, संबंधित भूमि वर्ष 1998 से सोसाइटी के कब्जे में है तथा उसी समय वहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। समय के साथ बाउंड्री जर्जर होने के कारण वर्तमान में केवल उसकी मरम्मत कराई जा रही है और कोई नया निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मरम्मत कार्य के दौरान ग्राम गोपालपुर निवासी महमूद लगातार आपत्ति दर्ज कर रहे हैं और भूमि को ग्राम सभा की बताते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि जब मामला पुलिस या चौकी स्तर पर पहुंचता है तो संबंधित व्यक्ति स्वयं उपस्थित नहीं होते, बल्कि ग्राम प्रधान फातिमा बेगम उनकी ओर से हस्तक्षेप करती हैं।

 

प्रार्थना-पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूर्व में सोसाइटी के सदस्यों से कथित रूप से धन उगाही की मांग की गई थी और धनराशि देने पर विवाद समाप्त कराने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि धनराशि देने से इंकार करने के बाद से लगातार अनावश्यक विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

 

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध वसूली एवं अनावश्यक हस्तक्षेप की जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा बाउंड्री वॉल की मरम्मत का कार्य बिना बाधा पूर्ण कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई