थाना कपसेठी पर हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित कर दिलाई गई कानून पालन की शपथ

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में दिनांक 31.07.2026 को थाना कपसेठी पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाने पर पंजीकृत समस्त हिस्ट्रीशीटरों (HS) की परेड आयोजित कर उनका सत्यापन किया गया। इस दौरान उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई

तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने, कानून का पालन करने एवं क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई। उन्हें ईमानदारी एवं मेहनत से वैध आजीविका अर्जित कर सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही उन्हें अवगत कराया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन, निगरानी, परेड एवं आवश्यकतानुसार काउंसलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई