दिनांक 31.07.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान करवल बस्ती के पास से अभियुक्ता गीता देवी को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान गीता देवी पत्नी शंकर, निवासी ग्राम सीतापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 299/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण-पोषण एवं जीविकोपार्जन के लिए अवैध कच्ची शराब बनाकर एवं बेचने का कार्य करती है। आज भी वह बिक्री के उद्देश्य से अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ी थी, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :-
* गीता देवी पत्नी शंकर, निवासी ग्राम सीतापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 50 वर्ष।
बरामदगी :-
* 30 लीटर अवैध कच्ची शराब।
पंजीकृत अभियोग :-
* मु0अ0सं0 299/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।
अपराधिक इतिहास :
* मु0अ0सं0 284/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
* म0उ0नि0 प्रियंका पाण्डेय, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* उ0नि0 अमन यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* म0का0 शीलम, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* रि0म0का0 करिश्मा केसरवानी, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* रि0का0 पंकज यादव, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
* रि0का0 जयशंकर प्रसाद गौड़, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
आबकारी टीम :-
* आ0नि0 चन्द्रभान सिंह, आबकारी विभाग।
* आ0नि0 लक्ष्मीशंकर मिश्रा, आबकारी विभाग।
* आ0नि0 रजनीश प्रकाश यादव, आबकारी विभाग।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480