पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा महोदय के नेतृत्व में श्रावण मेला/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए पैदल गस्त किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 31.07.2026 को पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त, रोहनियां द्वारा थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

की गई प्रमुख व्यवस्थाएं:
1. यातायात व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। सामान्य वाहनों का संचालन दूसरी लेन से कराया जाएगा। यातायात सुचारू रखने हेतु प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट चिन्हित एवं चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

2. बैरियरिंग: राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले प्रमुख कटों एवं सर्विस लेन पर बूम बैरियर लगाए गए हैं। बड़े कटों को बंद कराया जा रहा है।

3. पुलिस बल: सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल एवं पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। समस्त कर्मियों का ड्यूटी प्लान तैयार कर सेक्टरवार ड्यूटी लगाई जा रही है।

4. निगरानी: सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

5. विशेष प्रबन्ध: श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यूपी-112 की पीआरवी सम्पूर्ण मार्ग पर निरन्तर गश्त करेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु प्रमुख मंदिरों, कांवड़ शिविरों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई