चन्दौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), शनिवार। चंदौली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक चंदौली से मिली जानकारी के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मुगलसराय थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे लाइन के किनारे गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जीटीआर पुल के नीचे एक युवक नीले रंग का पिट्ठू बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान निशू कुमार गुप्ता (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम खगौल, थाना खगौल, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 9 बोतल आर.एस., 2 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड और 1 बोतल स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन (प्रत्येक 750 एमएल) बरामद हुई। कुल मिलाकर 12 बोतल (9 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के ठेके बंद होने से पहले शराब खरीदकर रख लेता था और बाद में अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था।
बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 384/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक शिव पूजन बिंद, कांस्टेबल अभिषेक कुमार यादव, दीपक कुमार मिश्र तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक प्रभारी पंकज कुमार प्रसाद, कांस्टेबल अशोक कुमार यादव और अरविंद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









Users Today : 84
Users This Year : 23780
Total Users : 36373
Views Today : 217
Total views : 71483