काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा – विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में विधि संकाय के सर्वश्री हरे राम कुमार को प्रथम, सामाजिक विज्ञान संकाय के कुणाल कुमार को द्वितीय और कला संकाय के सूरज कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार हेतु सुश्री चांदनी शर्मा स्वाति पाठक और विवेक सिंह को सम्मानित किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कला संकाय की सुश्री पूर्वी पंकज को प्रथम, वसंत महिला महाविद्यालय की सुश्री शुभांगी मौर्य को द्वितीय तथा विधि संकाय के आदित्य मणि त्रिपाठी और सामाजिक संकाय के अभिजीत सोनकर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया । मानस राज, आदित्य कुमार और खुशी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया ।
भाषण प्रतियोगिता में विधि संकाय के सर्वश्री तुषार द्विवेदी को प्रथम, कला संकाय की सुश्री सुदीक्षा अग्रवाल को द्वितीय तथा विधि संकाय के अजीत कुमार पांडे को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुश्री शुभांगी गुप्ता, सुश्री आरती कुमारी, श्वेतांक मिश्रा और सुश्री लक्ष्मी गांगुली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
नशा मुक्ति अभियान विकसित भारत का कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया था।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ बाला लखेन्द्र ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा जिसमें स्थानीय स्तर पर चुने हुए युवा भाग लेंगे।










Users Today : 10
Users This Year : 23706
Total Users : 36299
Views Today : 13
Total views : 71279