चंदौली
चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ बचाऊ के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 20 जून को की गई छापेमारी के दौरान 70.760 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










Users Today : 83
Users This Year : 23694
Total Users : 36287
Views Today : 159
Total views : 71262