थाना रामनगर पुलिस द्वारा ट्रक में लदी 102 पेटी व 320 शीशी (कल 5216 शीशी) अवैध शराब

Picture of ancharroshniroshni@gmail.com

ancharroshniroshni@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना रामनगर पुलिस द्वारा ट्रक में लदी 102 पेटी व 320 शीशी (कल 5216 शीशी) अवैध शराब

 

(व्हिस्की) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बरामद कर 03 नफर शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयोग किए जा रहे ट्रक व कार को जब्त किया गया।

 

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, तथा श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 31.07.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान चेकिंग के क्रम में एक ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) को जब्त किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्तगण 1. विनोद पुत्र रघुवीर निवासी कैलाना, थाना गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र करीब 40 वर्ष, 2. सोमवीर जोगी पुत्र रामफल निवासी बिल्लू कालोनी, विजयनगर, थाना सदर जिला पानीपत, हरियाणा उम्र करीब 42 वर्ष व 3. मिथुन बंसल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी एसएफ-1, प्लाट नं0 22, शक्तिखण्ड-2, थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

घटनाक्रम का विवरण- दिनांक 31.07.2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान रामनगर

 

पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक संदिग्ध ट्रक जिसमें भारी मात्रा में शराब की खेप लदी है पानीपत से बनारस के रास्ते बिहार लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाइव पर पहुँचकर प्रयागराज से बिहार की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकड लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक अदद ट्रक से 102 पेटी व 320 शीशी (कुल 5216 शीशी) प्रत्येक शीशी 180 एमएल की अवैध अग्रेजी शराब (व्हिस्की 999 ब्राण्ड की) बरामद हुयी तथा उक्त अवैध शराब की तस्करी कर रहे ट्रक को आगे आगे चलकर पास करा रही किया सेल्टोस कार को जब्त किया गया तथा घटना में संलिप्तता के आधार पर तीनों अभियुक्तों को कारण बताते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया तथा बरामदशुदा अवैध शराब को ट्रक के साथ पुलिस कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0203/2026, धारा 3(5) बी0एन0एस0 व 60/63/69बी

 

आबकारी अधिनियम थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

विवरण बरामदगी-

 

1. एक अदद ट्रक संख्या UP15DT9909 में लदी प्रत्येक (शीशी 5216 कुल) शीशी 320 पेटी व 102 एमएल 180 शीशी कुल मात्रा 938.88 लीटर अवैध अग्रेजी शराब (ब्राण्ड की 999 व्हिस्की)

 

जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बरामद

 

2. घटना में प्रयुक्त एक अदद कार किया सेल्टोस UP16ED4277 बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

 

1. विनोद पुत्र रघुवीर निवासी कैलाना, थाना गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र करीब 40 वर्ष ।

 

2. सोमवीर जोगी पुत्र रामफल निवासी बिल्लू कालोनी, विजयनगर, थाना सदर जिला पानीपत, हरियाणा उम्र करीब 42 वर्ष ।

 

3. मिथुन बंसल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी एसएफ-1, प्लाट नं0 22, शक्तिखण्ड-2, थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उम्र करीब 40 वर्ष।

 

गिरफ्तारी व बरामदगी का स्थान दिनांक व समय ढुंढीराज पुलिया के ऊपर प्रयागराज से बिहार जाने वाली सड़क नेशनल हाइवे-19, थाना क्षेत्र रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी दिनांक 31.07.2026 समय 11.20 बजे ।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

 

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

2. उ, जय प्रकाश सिंह ०नि० थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

3. उ0नि0 पंकज मिश्रा, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

4. उ0नि0अमित यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

5. हे0का0 रवीन्द्र सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

6. हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

7. रि० आरक्षी ओमप्रकाश यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

8. रि०आरक्षी सचिन चतुर्वेदी, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

 

9. आरक्षी अश्वनी सिंह, सर्विलान्स सेल, कमि० वाराणसी।

 

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

 

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —