गैपुरा चौकी क्षेत्र में सीमेंट से लदा ट्रेलर घर में घुसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित सीमेंट से लदा ट्रेलर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त मकानों का भी आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई

 

रिपोर्ट – आनंद यादव

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —