श्रावण मास से पहले की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना; श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी पहुंचकर बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना करते हुए श्रावण मास के सफल एवं मंगलमय आयोजन की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन किया। उन्होंने देश और प्रदेश के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की। मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए

कि सावन के दौरान दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं।दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों से आत्मीय मुलाकात की।

उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भेंट कर स्नेहपूर्वक दुलार किया, जिससे बच्चों और उनके परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद तरुण चुग, प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —