सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अयांश विश्वकर्मा पुत्र अमित विश्वकर्मा, उम्र लगभग 07 वर्ष, निवासी ग्राम कुशमुरा, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, दिनांक 28 जुलाई 2026 से अपने घर से लापता है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस की विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गुमशुदगी के समय पहनावा : पीले रंग की टी-शर्ट एवं मटमैले रंग का हाफ पैंट।
विशेष पहचान: बालक मानसिक रूप से दिव्यांग एवं बोलने में असमर्थ है। उसके मुंह से लगातार लार टपकती रहती है तथा दाहिने पैर में सूजन है।
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त बालक कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया तत्काल थानाध्यक्ष बड़ागांव के मोबाइल नंबर 📞 9454404377 अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
आपकी एक छोटी-सी सूचना एक परिवार को उनके मासूम बच्चे से मिलाने का माध्यम बन सकती है। अतः सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें तथा गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी में पुलिस एवं परिजनों का सहयोग करें।










Users Today : 43
Users This Year : 23654
Total Users : 36247
Views Today : 101
Total views : 71204