पुलिया के उपर बना दी गई हाइवे सड़क पानी निकासी की नही हुई व्यवस्था

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

चंदौली से सैदपुर तक पांच सौ करोड़ रूपये खर्च करके पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हाइवे सड़क बनाया जा रहा है। इस हाइवे मार्ग पर कहीं भी पुलिया के उपर सड़क नहीं बना है। सकलडीहा डाकघर के समीप पुलिया के उपर से हाइवे सड़क ढ़ाल दिया गया।

लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। कई बार व्यापारियों की ओर से मांग किये जाने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग अनजान बना हुआ है। जिसे लेकर सवाल उठने लगा है। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम पत्रक देने की बात कही है।

सकलडीहा तहसील मुख्यालय के साथ विद्यान सभा है। यहां पर बड़े स्तर पर रीयल स्टेट से जुड़े कारोबारियों का सिंडिकेट काम कर रहा है। इस धंधे से जुड़कर कई नामी गिरामी लोग सहित बिचौलिया विवादित जमीन के साथ गढ़ई से लेकर बाहा को भी पाट दे रहे है। सबकुछ जानते हुए भी राजस्व विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन के लोग भी मौन है। आये दिन एक ही जमीन संबधित विवाद थाने से लेकर तहसील तक पहुंचता है। इसके बाद भी लोग पीछे हट जा रहे है।

जिससे सकलडीहा में गंदा नाला का पानी निकासी प्रमुख समस्या बन गयी है। बीते दिनों डाकघर के समीप पुलिया तोड़कर पुलिया ढ़ाला गया। उपर से हाइवे सड़क ढाल दिया गया। लेकिन पुलिया के अंदर से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि पुलिया निर्माण को लेकर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्रक कैबिनेट मंत्री से मिलकर देने की बात कही है। वही एसडीएम आकांक्षा सिंह ने शिकायत मिलने पर जांच करने की बात कही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —