जौनपुर
केराकत थाना क्षेत्र के मुरारा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जबरन स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे खेत में ले जाकर पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर जबरन स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवाया गया और बाद में उसे जहर पिला दिया गया।
घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित ने पूरे मामले में अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जहर पिलाने और जबरन स्टाम्प पेपर पर अंगूठा लगवाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।









Users Today : 31
Users This Year : 23642
Total Users : 36235
Views Today : 57
Total views : 71160