लोहता :
थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बीते कई सालों से चला आ रहा रास्ता और जमीनी विवाद आखिरकार शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। पुलिस प्रशासन की तत्परता और स्थानीय नागरिकों की समझदारी व सहयोग से वर्षों पुरानी इस जटिल समस्या का स्थायी निस्तारण कर लिया गया है।
कोटवा क्षेत्र में सड़क और जमीन के एक हिस्से को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो चुका था, जिससे क्षेत्र में शांति-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती थी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लोहता थाना पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने मध्यस्थता की पहल की। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर वार्ता की। बातचीत के दौरान आपसी भाईचारे और गांव के सौहार्द का हवाला देते हुए समाधान निकाला गया। पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष भूमिका और स्थानीय ग्रामीणों की सूझबूझ से दोनों पक्ष एक सर्वमान्य हल पर सहमत हो गए।
रास्ते का विवाद खत्म होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने इस पुरानी समस्या को बिना किसी टकराव के सुलझाने के लिए लोहता पुलिस और सहयोगी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है।










Users Today : 39
Users This Year : 23650
Total Users : 36243
Views Today : 96
Total views : 71199