डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का भव्य आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामनगर, वाराणसी 

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल की रामनगर (भीटी शाखा) में 26 जुलाई 2026 को बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 54 खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिनमें से 49 खिलाड़ी सफल घोषित किए गए। परीक्षा का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ।

इस बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट के मुख्य परीक्षक (Chief Examiner) के रूप में कार्तिकेय मिश्रा (ब्लैक बेल्ट सेकेंड डान) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मरक्षा कौशल, काता, कुमिते एवं शारीरिक क्षमता का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए पूरी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

सफल खिलाड़ियों की सूची

येलो बेल्ट

सान्वी गुप्ता, अनमोल सिंह, शौर्य, अंश कुमार शर्मा, रुद्र रंजन, दिव्यांश अग्रवाल, यशराज सिंह, पियूष कुमार पटेल, आरव सिंह, स्मृति भारद्वाज, ईशानी कुशवाहा,एरी सिंह, रौशनी चौहान एवं पुनीत कुमार।

ऑरेंज बेल्ट

हर्ष सिंह, शौर्य यादव, देवांश गुप्ता, श्रुति भारद्वाज, सौम्या यादव, आयुष्मान कुमार, श्रेयांश कुमार, रितेश, आदित्य मिश्रा, सनी पटेल एवं आर्यन पटेल।

ग्रीन बेल्ट

कुमार अस्तित्व, युवराज भट्ट, खुशी शर्मा, शिक्षा मौर्या, अंकिता चौहान, इच्छा मौर्या, अभिजीत सोनकर, अभिप्रिया सोनकर, अभिमान्शी सोनकर, संध्या कुमारी कन्नौजिया एवं विकास।

ब्लू बेल्ट

रुद्रांश सिंह, शिवम प्रजापति, विशाल तिवारी, अदिति प्रियदर्शी, दिव्या पांडे एवं प्रखर पांडे।

पर्पल बेल्ट

तौहीद मिर्जा एवं अंशु यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अकादमी की महिला प्रशिक्षक स्वाति जायसवाल, हेड कोच सौरभ केसरी, रंजीत कुमार, करण तिवारी, लाली तथा अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया।

समारोह के अंत में सफल खिलाड़ियों को बेल्ट, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अकादमी प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। यह आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, खेल भावना और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —