वाराणसी
दिनांक 26 जुलाई 2026 दिन रविवार सुबह 11 बजे संसदीय जनसंपर्क कार्यालय 77 संसदीय क्षेत्र, वाराणसी में कार्यालय प्रभारी शिवसरन पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने युवा शक्ति, खेल, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत के युवा हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने विशेष रूप से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इसे देश की बेटियों की मेहनत, समर्पण और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश रक्षा उपकरणों और आधुनिक तकनीक के निर्माण में निरंतर प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल अपनी रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, बल्कि रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में भी विश्व का भरोसा तेजी से अर्जित कर रहा है।
जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संरक्षण के लिए देशभर के गांवों और शहरों में जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि देश की युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता की भावना और जनभागीदारी ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व प्रचारक जय प्रकाश चतुर्वेदी जी के निधन पर दो मिनट का मौन पूण्य मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि स्वरूप रखा गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव शरण पाठक कार्यालय प्रभारी,पूर्व एमएलसी वीणा पांडेय, निर्मला पटेल, डॉ नंदकिशोर पांडेय, शिवांग अजय प्रताप सिंह जगन्नाथ ओझा हरदत्त शुक्ला, पार्षद रविंद्र सिंह विनीत सिंह रमाशंकर पटेल सुमित मिश्रा,विजय सेठ,अरविंद चौधरी,अमित त्रिगुण, पूनम जायसवाल,सोनी शर्मा,बबीता चौरसिया,रितिक मिश्रा गौरव पांडेय कपिल त्रिपाठी जयप्रकाश सिंह लाल बाबू विशाल केशरी शशि सोनकर कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा उपस्थित रहे ।










Users Today : 83
Users This Year : 23694
Total Users : 36287
Views Today : 159
Total views : 71262