चुनार में 16 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के दिए गए निर्देश के क्रम में थाना चुनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुमार संतोष मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी बाबा मंदिर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की पहचान आशीष पाठक पुत्र जगदीश पाठक निवासी ग्राम ईश्वरपट्टी, थाना चुनार के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से 16 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —