भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 

भारतीय मजदूर संघ जिला मीरजापुर द्वारा संघ का 72वां स्थापना दिवस अस्थाई जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती, भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण तथा संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित संगठनों ने श्रमिकों में भ्रम फैलाकर उन्हें वास्तविक अधिकारों से वंचित रखा। 23 जुलाई 1955 को भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर राव की जयंती पर दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी, जो राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित के समन्वय के सिद्धांत पर विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है।

प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और संगठन की भावना को हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित एवं संस्कारित श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला हैं।

संचालन जिलामंत्री चंद्रभूषण पांडेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रांतीय महामंत्री भारतीय डाक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश राजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव द्विवेदी, आनंद कसेरा, बेचुलाल, शांति तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —