मीरजापुर
जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध किया है। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी एडवोकेट ने ललौली गौतम स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।उन्होंने बताया कि आज जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन भाजपा सरकार के दबाव के कारण कांग्रेस पदाधिकारियों को कार्यालय पर ही प्रेस वार्ता करनी पड़ी।
आनंद तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार जबरदस्ती किसानों और आम जनता के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रही है। यह किसान विरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे मुद्दों का भी समर्थन किया गया।जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा में बार बार पेपर लीक होने पर गहरी चिंता जताई है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
जिलाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शिक्षा मंत्री की लापरवाही की वजह से NEET की परीक्षा दो बार लीक हो चुकी है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में है। इसी मुद्दे पर इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी द्वारा संसद से सड़क तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका किसान कांग्रेस पूरा समर्थन करती है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संगठन द्वारा जल्द ही 12 ब्लॉकों का दौरा किया जाएगा वह किसानो खाद की समस्याकी समस्या वह विंध्य एक्सप्रेस मैं किसानो की जमीन जा रही है सरकार सही ढंग से मुआवजा नहीं दे रही है इसका घोर विरोध किया जाएगा खाद के लेकर तहसीलों पर किसानो की आवाज उठाया जाएगा










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 92
Total views : 71195