‘ऑपरेशन अज्ञात’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 63 वाहनों का चालान, 11 वाहन निरुद्ध

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 24 जुलाई

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में जनपद में बिना नंबर प्लेट / विकृत नंबर प्लेट / मानक विहीन नंबर प्लेट / बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाए गए दो दिवसीय “ऑपरेशन अज्ञात” अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मीरजापुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 23 जुलाई और 24 जुलाई 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, विकृत नंबर प्लेट, मानक विहीन नंबर प्लेट, बिना एचएसआरपी एवं अन्य अभियोगों में कुल 63 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 11 वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। इसके अतिरिक्त बिना प्रपत्र एवं ओवरलोड संचालित वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बिना प्रपत्र, ओवरलोड तथा बिना नंबर / बिना एचएसआरपी संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम, यात्री/मालकर अधिकारी-प्रथम एवं यात्री/मालकर अधिकारी-द्वितीय सहित परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक व प्रवर्तन सिपाही सम्मिलित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —