भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय ने मानवता एवं सेवा-भाव का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय के समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उनका यह सराहनीय कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। रक्तदान महादान है तथा समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222