चंदौली
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को पी०डब्लू०डी० गेस्ट हाउस में पूर्वाह्न 12 बजे ‘महिला जन सुनवाई’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान जिले भर से आईं पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं ने आयोग के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें रखीं।

दहेज हिंसा और घरेलू हिंसा से संबंधित मामले और ज़मीन/संपत्ति से जुड़े विवाद प्राप्त हुआ था। सदस्य ने सभी पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित व पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जन सुनवाई के पूर्व, सदस्य ने सिकरी गांव का दौरा कर ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया। चौपाल में उपस्थित स्थानीय नागरिकों और ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी समस्याओं को समझा गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, क्षेत्राधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।










Users Today : 62
Users This Year : 23673
Total Users : 36266
Views Today : 132
Total views : 71235