नीति तारा टूलकिट से मिलेगी योजनाओं को रफ़्तार: चन्दौली में विभागों को मिला प्रशिक्षण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ (NITI TARa) टूलकिट के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि ‘नीति तारा’ एक एकीकृत (इंटीग्रेटेड) डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सीधे ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। साथ ही, विभागों को दिए गए आईडी और पासवर्ड के जरिए वे अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सकेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के लागू होने से सरकारी योजनाओं की ‘रियल टाइम मॉनिटरिंग’ आसान हो जाएगी। इससे न केवल विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय (कोऑर्डिनेशन) बेहतर होगा, बल्कि कार्यों में पारदर्शिता भी आएगी।

उन्होंने कहा कि डेटा-आधारित रिपोर्टिंग से योजनाओं की प्रभावी समीक्षा की जा सकेगी, जिससे सही और त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस टूलकिट का सही तरीके से उपयोग करें और समय से अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —