मुगलसराय में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न, 442 बूथ अध्यक्षों ने लिया हिस्सा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

बुधवार को मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कुल 448 बूथों में से 442 बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति दर्ज की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मीना चौबे रहीं, जिन्होंने बूथ अध्यक्षों से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति साझा की।

मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुगलसराय विधानसभा में यह सम्मेलन हुआ, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और आगामी चुनाव में उनकी भूमिका निर्णायक रहेगी। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल निर्देश देना नहीं, बल्कि बूथ अध्यक्षों के सुझाव सुनना और आपसी संवाद के माध्यम से संगठन को और सशक्त बनाना भी था। कार्यक्रम में उपस्थित बूथ अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे और संगठन के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

सम्मेलन में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, राणा सिंह, किरण शर्मा, अभिमन्यु सिंह, डॉ. के.एन. पांडेय, संजय सिंह, आशीष गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुरेश मौर्य ने किया, जबकि अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद शर्मा ने की।

इसके अलावा एडवोकेट कुंदन सिंह, संदीप पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह, धीरज सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, कार्यक्रम संयोजक संजय नौजिया, महेंद्र पटेल, अनिल गुप्ता तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —