भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन और पार्टी की मजबूत नींव: दूबे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

भाजपा संगठन की ओर से विधानसभा स्तर पर बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को सकलडीहा विधान सभा के चारों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ सम्मेलन का आयोजन तेन्दुईपुर स्थित लॉन में किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने का मंत्र दिया गया।

इस मौके पर अतिथियों को मंडल अध्यक्षों की ओर से स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रामप्रकाश दूबे पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत व पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन और पाटीं का हर कार्यकर्ता मजबूत नींव है। पार्टी की नितियों को जन जन तक पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है।

आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में हर कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने की मंत्र दिया गया। विशिष्ठ अतिथि काशीनाथ सिंह जिलाध्यक्ष चंदौली और सर्वेश कुशवाहा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के बदौलत ही चुनाव में भारी सफलता मिलती है।

 इस मौके पर अध्यक्षता रामअधार गुप्त,ब्लॉक प्रमुख अरूण जायसवाल,विवेक कैलाश यादव,मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान,अरूण मिश्रा,नंदगोपाल राजभर ,मनोज कुशवाहा,विजय गुप्ता, संजीत सिंह,अभय पाठक,दीपक केशरी,सत्यप्रकाश गुप्त,सुनील सिंह,दिनेश गोंड,रंजय पांडेय,रामअशीष मौर्य,रितेश तिवारी,घनश्याम तिवारी,रोहित जायसवा ,अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —