दिनांक 17.07.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 204/2026, धारा 85/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद इस्माइल, निवासी ग्राम दलापट्टी, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी की तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री सुल्ताना बानो को पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दिनांक 08.02.2026 को सभी ने मिलकर उसकी हत्या करने के उद्देश्य से गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे के हुक से लटका दिया।
उपचार के दौरान होश में आने पर पीड़िता ने पति एवं ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। इस संबंध में थाना मिर्जामुराद पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई, जिसके क्रम में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। अन्य नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद इस्माइल, निवासी ग्राम दलापट्टी, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 58 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 महेन्द्र कुमार सरोज, थाना मिर्जामुराद वाराणसी।
2. रि0का0 तराबुद्दीन, थाना मिर्जामुराद वाराणसी।
3. रि0म0का0 नीतू, थाना मिर्जामुराद वाराणसी।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222