गोपीगंज नगर के सोनिया तालाब राधा कृष्ण मंदिर से गुरुवार को सायंकाल स्वामी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गईlसुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान जग के पालनहार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गएl
राधा कृष्ण मंदिर पर आरती पूजन के उपरांत रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की आचार्य रामजी पाठक ने माल्यार्पण कर आरती पूजन कीl रस्सी के सहारे रथ खिचते हुए भक्त फूल बाग की ओर बढ़ गएl ढ़ोल ताशा घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच धर्म ध्वजा लहराते चल रहे भक्तो के आगे मदमस्त गजराज रथ यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थेl

फूलबाग से वापस सदर महाल की ओर बढ़ी रथ अंजही महाल पश्चिम महाल राजमार्ग मीरजापुर रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण कियाlरस्सी के सहारे रथ खिचते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले भक्तो मे रस्सी पकड़ने के लिए होड़ लगी रहीlपूरे नगर मे दर्शन पूजन के लिए जहा लोग कतार वद्ध होकर खड़े नजर आए वही मकान की छतो से पुष्प वर्षा की गईl
रथ यात्रा मे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेद्र गुप्त, डा.घनश्यामदास गुप्त, कृष्ण कुमार खटाई, बृजेश गुप्ता, जगदीश उमर,अवधेश उमर,रमेश कौशल, श्रीकांत जायसवाल, शंकराचारी दुबे, विनय त्रिपाठी,कौशलेद्र सिंह,राजेद्र पुष्पकार, प्रदीप गुप्त, गुड्डू जायसवाल, लल्लू,मिंकू उमर, राजीव दुबे,कमल कौशल,आंनद कुमार मिश्र, विभूति नारायण सिंह, रवि पांडेय, प्रदीप, मोहित कुमार उमर, कुलदीप सेठ, राकेश कौशल सहित बड़ी संख्या मे लोग शामिल रहेl
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार ज्ञानपुर, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी बड़ी संख्या मे पुलिस बल के साथ चंक्रमण करते रहेl










Users Today : 39
Users This Year : 23650
Total Users : 36243
Views Today : 96
Total views : 71199