अग्नि काण्ड की घटना को लेकर विधायक पहुंचे पीड़ित के घर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया

स्थानीय कस्बा के अजय गुप्ता एवं विजय गुप्ता की किराना की दुकान में भीषण अग्निकांड को लेकर के विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव ने पीड़ित परिवार के घर जाकर कुशल क्षेम पूछा एवं आर्थिक मदद के लिए तहसीलदार, डीएम से बात किया। साथ ही स्वयं मदद करने का भी आश्वासन दिया वहीं अस्पताल में भर्ती विजय की तबीयत को लेकर जानकारी ली।

विगत दिनों चहनिया कस्बा में अजय गुप्ता की दुकान में आग लग गई थी जहां लाखों का सामान जलकर राख हो गया था साथ ही आग की घटना को लेकर के बाइक से आ रहा विजय दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया था जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है

परिवार के ऊपर इस दुख की घड़ी को लेकर विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण सिंह यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर कुशल क्षेम पूछा एवं घायल विजय के चल रहे इलाज की जानकारी ली

इस दौरान विधायक ने कहा यह बहुत ही दुखद घटना हुई है जिसका हल हम सभी लोग मिलकर निकाल सकते हैं मदद कर फिर से परिवार का व्यापार खड़ा कर सकते हैं।,वहीं व्यापारियों से अपील भी किया कि सभी लोग मिलकर मदद करें एवं मैं स्वयं इस परिवार का मदद करूंगा

इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने तहसीलदार एवं जिलाधिकारी से छति पूर्ती के लिए बात भी की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव ,,रामविलास गुप्ता, राहुल चौहान, बिरजू अग्रहरि, पूर्व प्रधान संतोष यादव, अरुण यादव ,रामश्रम पाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —