लोहता पुलिस ने शाम को की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लोहता

अपराध व अराजकता पर अंकुश लगाने के लिए लोहता पुलिस ने गुरुवार शाम ढलते ही क्षेत्र में पैदल गश्त की। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी।थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहता बड़ी बाजार से पैदल गश्त शुरू की और लोहता तिराहे तक भ्रमण किया।

इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए यातायात बाधित न करने के निर्देश दिए गए। गश्त के दौरान थानाध्यक्ष के साथ कई उपनिरीक्षक व सिपाही भी मौजूद रहे। पुलिस ने बाजार में दुकानदारों व राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —