3 Idiots में रैंचो का किरदार जिस शख्स से प्रेरित था, वो सोनम वांगचुक हैं। उनका किरदार निभाने वाले Aamir Khan भले ही सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर अब तक खामोश हैं, लेकिन चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्या खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गए हैं।
Omi Vaidya ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “Did you know the real life Phunsukh Wangdu may die?” उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक NEET-UG 2026 पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है।
वीडियो के आखिर में ओमी वैद्या ने लोगों से अपील की कि Sonam Wangchuk का समर्थन करें और उनकी आवाज़ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं..!










Users Today : 38
Users This Year : 23649
Total Users : 36242
Views Today : 95
Total views : 71198