केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की छवि को कथित रूप से धूमिल करने और ई20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल)

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नीति को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में नागपुर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मनीष कश्यप, देसी बॉयसर (Desi Boyser), हर्षित राठी और अंकलेश इनवाटे (Anklesh Invate) के नाम शामिल हैं।

यह कार्रवाई भाजपा नागपुर सोशल मीडिया सेल के प्रमुख शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन इन्फ्लुएंसर्स ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए, जिनमें एथेनॉल नीति को कथित रूप से गलत तरीके से पेश किया गया,

नितिन गडकरी का नाम बिना ठोस आधार के जोड़ा गया और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भ्रामक सामग्री प्रसारित होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच जारी है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —