पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-174/2026 एवं मु०अ०सं०-175/2026 में निर्माणाधीन मकानों से विद्युत वायरिंग के तार चोरी होने की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज,
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पतारसी-सुरागरसी कर रही थी। दिनांक 15.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में शामिल तीन व्यक्ति चोरी किए गए विद्युत वायर को बेचने के उद्देश्य से हाई ड्रिल के बगल स्थित खाली मैदान में स्कूटी के साथ मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना चितईपुर पुलिस एवं क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का विवरण-
1. थाना चितईपुर पर वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका निर्माणाधीन मकान गणेशधाम कॉलोनी, सुंदरपुर में स्थित है। कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों द्वारा मकान में लगे विद्युत वायरिंग के तार एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जिसके क्रम में वादी द्वारा मु0अ0सं0- 174/2026 धारा 305 (a) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
2- दिनांक- 14.07.2026 को थाना चितईपुर पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 02/03.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके नवनिर्मित मकान के तीन ताले तोड़कर पाइप में लगे विद्युत वायर एवं स्टोर में रखे वायर चोरी कर लिए गए। घटना सीसीटीवी/वीडियो फुटेज में भी कैद हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0 175/2026, धारा 305 (a), 331 (4) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 04.15 बजे हाइडिल कालोनी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. गोपाल विश्वकर्मा पुत्र स्व० बटुक विश्वकर्मा निवासी मकान नं0 14/28-ए दसमी खोजवा थाना भेलूपुर उम्र 26 वर्ष ।
2. अर्जुन वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी पाण्डेय घाट ओम गेस्ट हाउस के सामने केदार नगर थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 25 वर्ष।
3. विशाल चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी डीह बाबा मंदिर से सामने कर्माजीतपुर थाना चितईपुर
4. बरामदगी का विवरणः-
1. लगभग 72 किलोग्राम चोरी का विद्युत वायरिंग तार
2. लगभग 54 किलोग्राम (आर. के. पुरम कॉलोनी से चोरी)
3. लगभग 18 किलोग्राम (गणेशधाम कॉलोनी, सुंदरपुर से चोरी)
4. अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹710/- नकद
5. घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UP65 DV 4580, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।
अभियुक्त गोपाल का अपराधिक इतिहासः –
1. मु0अ0सं0 0228/2024 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
2. मु0अ0सं0 0328/2024 धारा 331(4), 62 बीएनएन थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
3. मु0अ0सं0 0349/2024 धारा 305, 317(2), 317(4), 317(5), 331 (4) बीएनएन थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
4. मु0अ0सं0 0442/2024 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
5. मु0अ0सं0 1362/2018 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
6. मु0अ0सं0 0438/2020 धारा 380, 411, 413, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
7. मु0अ0सं0 0608/2018 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना मण्डुआडीह कमि० वाराणसी
8. मु0अ0सं0 0609/2018 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना मण्डुआडीह कमि० वाराणसी
9. मु0अ0सं0 0059/2019 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना मण्डुआडीह कमि० वाराणसी
10.मु0अ0सं0 0394/2019 धारा 41, 411, 413, 419, 420, 467, 468 आईपीसी थाना मण्डुआडीह कमि० वाराणसी
11.मु0अ0सं0 0155/2024 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) बीएनएन थाना मण्डुआडीह कमि० वाराणसी
12. मु0अ0सं0 174/2026 धारा 305 (a) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
13. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 305 (a), 331(4), 317(2), 317 (4) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
अभियुक्त अर्जन वर्मा का अपराधिक इतिहासः –
1. मु0अ0सं0 0066/2020 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
2. मु0अ0सं0 0119/2020 धारा 379, 411 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
3. मु0अ0सं0 0438/2020 धारा 380, 411, 413, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
4. मु0अ0सं0 0444/2020 धारा 379, 411, 413 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
5. मु0अ0सं0 0446/2020 धारा 25, 3 आयुध अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी
6. मु0अ0सं0 0435/2020 धारा 380, 411, 413, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
7. मु0अ0सं0 174/2026 धारा 305 (a) बीएनएस चितईपुर कमि० वाराणसी
8. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 305 (a), 331(4), 317(2), 317 (4) बीएनएस चितईपुर कमि० वाराणसी
अभियुक्त विशाल चौहान का अपराधिक इतिहासः –
1. मु0अ0सं0 1429/2018 धारा 401 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
2 मु0अ0सं0 0435/2020 धारा 380 411 413 457 आईपीसी थाना लंका कमित वाराणसी
3. मु0अ0सं0 0438/2020 धारा 380, 411, 413, 457 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
4. मु0अ0सं0 0444/2020 धारा 379, 411, 413 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
5. मु0अ0सं0 0469/2020 धारा 380, 411 आईपीसी थाना लंका कमि० वाराणसी
6. मु0अ0सं0 0475/2020 धारा 25, 3 आयुध अधिनियम थाना लंका कमि० वाराणसी
7. मु0अ0सं0 0081/2025 धारा 333, 351(3), 64(2)(m), 65(1), 74 बीएनएस व 3, 4(2), 51, 6, 7, 8 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम, 2012 थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
8. मु0अ0सं0 174/2026 धारा 305 (a) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
9. मु0अ0सं0 175/2026 धारा 305 (a), 331(4), 317(2), 317 (4) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण –
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 रवि चौहान (क्राइम टीम) थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 सिद्धार्थ यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 सतीश यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 रोहित राय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि०आ० कृपा शंकर पाण्डेय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
9. 9, रि0का0 सूरज मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
10.रि0का0 अतुल कुमार शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 73
Users This Year : 23684
Total Users : 36277
Views Today : 148
Total views : 71251