प्रत्येक मंगलवार की भाँति इस सप्ताह भी वाराणसी कैंट विधानसभा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित श्यामा उपवन में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे।
इस अवसर पर बघेली टोला की एक छात्रा, जो जीव विज्ञान विषय से आगे की पढ़ाई करना चाहती थी, उसके प्रवेश (एडमिशन) की व्यवस्था कराने में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सहयोग किया। साथ ही, रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सुचारु संचालन एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।
महिलाओं की वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त भीटी क्षेत्र में विकसित हो रही नई कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान कर सकूँ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याण एवं विकास के संकल्पों को धरातल पर उतारने में अपना पूर्ण योगदान दूँ।”
इसके अतिरिक्त नागरिकों ने सीवर, विद्युत, विकास प्राधिकरण तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रकरण विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, रितेश राय,जय सिंह चौहान, संजय सोनकर, आलोक सिंह, कुलदीप सेठ, गोविंद मौर्य, शिवांग सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222