पांडेयपुर चौराहे पर मिला बैग, ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी से सुरक्षित पहुंचा पुलिस चौकी।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

पांडेयपुर चौराहे पर मंगलवार को एक बैग मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति अंधरापुल चौराहे से टैम्पू में सवार हुआ था। उसी टैम्पू में अन्य यात्री भी बैठे थे। पांडेयपुर पहुंचने पर वह अपना बैग टैम्पू में ही भूल गया।बैग में मिले पहचान पत्र से पता चला कि वह सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान का है।

इसके बाद टैम्पू में सवार कुछ युवकों ने बैग को पांडेयपुर चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद टीएसआई कृष्णा दत्त यादव को सौंप दिया।टीएसआई कृष्णा दत्त यादव ने बिना देर किए बैग को पांडेयपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया, ताकि वास्तविक मालिक वहां पहुंचकर आवश्यक पहचान के बाद अपना बैग प्राप्त कर सके।

पुलिस ने अपील की है कि यदि बैग के स्वामी को इसकी जानकारी मिले तो वे पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पहचान संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपना बैग प्राप्त कर सकते हैं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —